दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा - Zee News हिंदी

दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा



ज़ी न्यूज ब्यूरो/एजेंसी

 

नई दिल्ली: दिल्ली रविवार की सुबह घने कोहरे की चादर से ढक गई है। लोगों की सुबह नींद खुली तो उसका आगाज बढ़ती ठंड और घने कोहरे से हुआ।

 

दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई यातायत पर भी असर पड़ा है। कोहरे की वजह से सड़क पर चलनेवाले वाहन रेंग रहे हैं। कई इलाकों में विजिबलिटी काफी कम देखी जा रही है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देरी से चल रही है। लगभग 20 ट्रेनें देर से चल रही है। हवाई उड़ानों पर इस कोहरे का असर पड़ा है।

 

दिल्ली में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दिल्लीवासियों को सर्दी शुरू होने का आभास हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की सम्भावना है। अधिकारी ने बताया कि सुबह में 100 फीसदी आद्रता दर्ज की गई।

 

इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से दो डिग्री उपर था।

 

First Published: Sunday, November 20, 2011, 17:04

comments powered by Disqus