Last Updated: Tuesday, February 12, 2013, 21:12

नई दिल्ली : दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड को देश के दामन पर दाग करार देते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं आम लोगों ने आज राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और 16 दिसंबर को राष्ट्रीय शर्म दिवस घोषित किये जाने की मांग की।
राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जंतर मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले को देश के दामन पर दाग करार दिया गया।
इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि देश के नागरिकों को नैतिक रूप से मजबूत बनने की जरूरत है। देश के प्रत्येक नागरिक को नैतिकता के लिए प्रेरित करने की जरूरत है, तभी कोई और दामिनी दुराचार से बच पायेगी।
पार्टी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, समाजवादी आंदोलन के प्रणेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनारायण और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती को ‘भारत रत्न’ दिये जाने की भी मांग की। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 12, 2013, 21:12