दिल्ली गैंगरेप : सिंगापुर में पीड़िता की हालत गंभीर, दिल्ली में फिर से प्रदर्शन

दिल्ली गैंगरेप : सिंगापुर में पीड़िता की हालत गंभीर, दिल्ली में फिर से प्रदर्शन

दिल्ली गैंगरेप : सिंगापुर में पीड़िता की हालत गंभीर, दिल्ली में फिर से प्रदर्शननई दिल्ली/सिंगापुर : दो दिन की शांति के बाद गुरुवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी फिर सड़कों पर उतरे आए। उन्होंने दुष्कर्म रोकने के लिए कड़े कानून की मांग की। उधर, सिंगापुर के अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

दक्षिणी दिल्ली में 16 दिसम्बर को चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदगी की शिकार 23 वर्षीया युवती 11 दिनों से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थी। उसकी हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर बुधवार देर रात उसे विशेष विमान से सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में ले जाया गया। यह अस्पताल अंग प्रत्यारोपण के लिए मशहूर है। वह गुरुवार सुबह 5.30 बजे सिंगापुर पहुंची। वहां इलाज शुरू कर दिया गया है। सिंगापुर से मिल रही जानकारी के अनुसार, पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है।

इस बीच, अधिकांश महिलाओं सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने देश में महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी निजामुद्दीन से जुलूस लेकर इंडिया गेट की ओर बढ़े, जहां गत रविवार को प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। उन्होंने नारे लगाते हुए दिल्ली के पुलिस आयुक्त को हटाने, सभी दुष्कर्म पीड़िताओं को 100 दिन में न्याय दिलाने तथा कड़ा कानून बनाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 27, 2012, 16:25

comments powered by Disqus