Last Updated: Monday, December 26, 2011, 07:48
नई दिल्ली: क्रिसमस की अगली सुबह यानी सोमवार को भी दिल्लीवासियों के लिये ठिठुरन लाई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। हालांकि दफ्तर जाने वाले लोगों को इस बात से राहत मिली कि असामान साफ था और कोहरा नहीं छाया हुआ था।
रविवार के न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को पारा हल्का उपर चढ़ा लेकिन शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हुआ।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा और अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पिछले छह सालों में कल राजधानी ने सबसे ठंडा क्रिसमस मनाया। मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार के तापमान में और इजाफा होगा जो पांच डिग्री के आसपास तक पहुंच सकता है।
दिसम्बर में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री तक रहा है जो 26 दिसम्बर 1945 को दर्ज हुआ था।
(एजेंसी)
First Published: Monday, December 26, 2011, 13:19