दिल्ली में जुटे भाजपाई सीएम, अर्थव्यवस्था पर चर्चा

दिल्ली में जुटे भाजपाई सीएम, अर्थव्यवस्था पर चर्चा

नई दिल्ली : देश की आर्थिक स्थिति पर मंथन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा पार्टी के प्रमुख नेताओं की शनिवार को नई दिल्ली में बैठक चल रही है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में देश में बारिश की कमी और वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे प्रभावों पर चर्चा हो सकती है।

बैठक के प्रारम्भिक सत्र में झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर शामिल नहीं हो सके। (एजेंसी)

First Published: Saturday, August 18, 2012, 13:23

comments powered by Disqus