दिल्ली में तपिश से राहत नहीं

दिल्ली में तपिश से राहत नहीं

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में पारा का कहर रविवार को भी जारी है। तेज धूम और गर्म थपेड़ो से तपिश बनी हुई है।

राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आसमान में दिनभर छिटपुट बादल छाए रहेंगे। दिन में तापमान बढ़कर लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की सम्भावना है। सुबह 8.30 बजे 31 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

इसके पहले शनिवार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था और यह क्रमश: 40.6 डिग्री सेल्सियस और 29.1 डिग्री सेल्सियस था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, June 10, 2012, 15:32

comments powered by Disqus