दिल्ली में महफूज हैं महिलाएं: शीला - Zee News हिंदी

दिल्ली में महफूज हैं महिलाएं: शीला

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती है। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के एक सर्वे में कहा गया है कि महिलाएं दिल्ली में कई इलाकों में खुद को असुरक्षित महसूस करती है।

 

सर्वे के मुताबिक महिलाओं को उन सड़कों या पार्कों में जाने में रात में डर लगता है जहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होती है।

 

सर्वे में कहा गया है कि महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित रात में महसूस करती है। महिलाओं का कहना है कि पब्लिक टॉयलेट में उन्हें काफी डर लगता है जिन्हें महिलाएं कतई सुरक्षित नहीं मानती है। जिन चौराहों पर रोशनी नहीं होती महिलाओं को उन चौराहों से भी गुजरने में डर लगता है।

 

लेकिन इन सबके बीच महिलाओं में सुरक्षा की भावना रेहड़ी और ठेले वाले करते हैं। सर्वे के दौरान यह बात सामने आई है कि महिलाओं में रेहड़ी और ठेलेवालों की मौजूदगी के बीच सुरक्षा की भावना जागृत होती है।

 

इस सर्वे से एक बार फिर दिल्ली सरकार की पोल खुल गई है जो महिलाओं के महफूज होने का दावा करती रहती है।

 

इस सर्वे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दिल्ली में जो भी अपराध बढ़े है उसकी वजह बाहर के लोग है। शीला ने कहा कि दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र के लोग आपराधिक वारदातों को अंजाम देते है।

First Published: Monday, January 23, 2012, 09:54

comments powered by Disqus