दिल्ली रेप: एम्स में पीड़ित लड़की से मिलीं सोनिया, आरोपी से पूछताछ| Delhi rape

दिल्ली रेप: एम्स में पीड़ित लड़की से मिलीं सोनिया, आरोपी से पूछताछ

दिल्ली रेप: एम्स में पीड़ित लड़की से मिलीं सोनिया, आरोपी से पूछताछ ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार शाम को रेप पीड़ित पांच वर्षीया लड़की ‘गुड़िया’ से मिलीं। सोनिया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों से पीड़ित लड़की के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। जबकि बिहार से दिल्ली लाए गए आरोपी मनोज से पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ऑफिस में पूछताछ की जा रही है।

‘गुड़िया’ से रेप की घटना के विरोध में दिल्ली में जहां जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं शनिवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पीड़ित लड़की से मिलने एम्स पहुंचीं। सोनिया ने यहां पीड़ित लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इस बीच, दिल्ली पुलिस शनिवार शाम आरोपी मनोज को लेकर दिल्ली पहुंची। पुलिस ने मनोज को बिहार से गिरफ्तार किया। आरोपी मनोज से पूर्वी दिल्ली के डीसीपी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है।

वहीं, इस त्रासदपूर्ण घटना के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन जारी है। लोग दिल्ली पुलिस के कमिश्नर नीरज कुमार को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।

First Published: Saturday, April 20, 2013, 19:32

comments powered by Disqus