दिल्ली सरकार और पुलिस लोगों का विश्वास खो चुके हैं: किरण बेदी

दिल्ली सरकार और पुलिस लोगों का विश्वास खो चुके हैं: किरण बेदी

दिल्ली सरकार और पुलिस लोगों का विश्वास खो चुके हैं: किरण बेदीनई दिल्ली : दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात की पृष्ठभूमि में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता किरण बेदी ने दिल्ली सरकार और पुलिस के नेतृत्व में परिवर्तन की मांग करते हुए कहा है कि ये दोनों जनता का विश्वास खो चुके हैं। किरण ने कहा कि उप राज्यपाल तेजिंदर खन्ना, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, मुख्य सचिव डी पी सपोलिया और पुलिस आयुक्त नीरज कुमार को बदला जाना चाहिए क्योंकि वे शहर के लिए सामूहिक रूप से जवाबदेह हैं।

उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, ‘‘दिल्ली को टीम में पूरे बदलाव की जरूरत है। उप राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त, इन सभी चार लोगों को, सिर्फ एक को नहीं (पुलिस आयुक्त) बदला जाए। ये सामूहिक रूप से शहर के लिए जवाबदेह हैं।’’ किरण ने कहा, ‘‘जब शहर का प्रबंधन विश्वास खो चुका है तो यह मुख्यमंत्री (राजनीति), मुख्य सचिव (नौकरशाही) पुलिस आयुक्त-एडीजीपी (एडीएम पुलिस) और उप राज्यपाल की सामूहिक विफलता है।’’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 21, 2013, 13:23

comments powered by Disqus