Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 11:09

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली/मुंबई : राजधानी दिल्ली में डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली में सोमवार को भी 33 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई, इसके साथ ही पीड़ितों की कुल संख्या 685 पहुंच गई है। गौर हो कि दिल्ली में अभी तक डेंगू के कारण दो बच्चों की मौत हो चुकी है। उधर, मुंबई में भी लोग डेंगू से बेहाल हैं। दर्जनों लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं।
जानकारी के अनुसार, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में अभी तक डेंगू के सबसे अधिक 256 मामले, उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 227 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 171 मामले सामने आए हैं। इनके अलावा दो अन्य मामले एनडीएमसी और छावनी इलाकों में सामने आए हैं। डेंगू के कुल 685 मामलों में से सात दिल्ली के बाहर के हैं। गौरतलब है कि पिछले साल राजधानी में डेंगू के 548 मामले सामने आए थे।
First Published: Tuesday, October 23, 2012, 11:09