दुनिया के हिंसक देशों में अब भारत भी शुमार : सर्वे

दुनिया के हिंसक देशों में अब भारत भी शुमार : सर्वे

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई : आपराधिक घटनाओं और हिंसा ने भारत को विश्व के 25 सबसे हिंसक देशों की गिनती में लाकर खड़ा कर दिया है। ग्लोबल पीस इंडेक्स (जीपीआई) सर्वे 2013 के मुताबिक 162 हिंसक देशों में भारत 141वें स्थान पर है। इस सर्वे में सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। जहां आम तौर पर पाकिस्तान, इराक, अफगानिस्तान और दक्षिण सुडान को भारत से ज्यादा हिंसक देश माना जाता है, वहीं इस लिस्ट में इन देशों का नाम भारत से नीचे है।

सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2012 में भारत में हर दिन कम से कम दो लोगों की मौत हुई और कुल 799 लोगों की जानें गईं। सर्वे ने सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक को सबसे हिंसक देश करार दिया है। वहीं आइसलैंड को वर्ष 2012 का सबसे शांतिप्रिय देश होने का दर्जा प्राप्त हुआ है।

First Published: Wednesday, June 12, 2013, 13:49

comments powered by Disqus