दुष्कर्मियों के लिए मृत्युदंड के खिलाफ: राम गोपाल

दुष्कर्मियों के लिए मृत्युदंड के खिलाफ: राम गोपाल

दुष्कर्मियों के लिए मृत्युदंड के खिलाफ: राम गोपाललखनऊ : दिल्ली में 16 दिसम्बर को चलती बस में 23 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद देश में दुष्कर्मियों के लिए मृत्युदंड की उठ रही मांग के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने सोमवार को कहा कि वह इसके खिलाफ हैं। राम गोपाल ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि दुष्कर्म पर अब भी कानून इतना सख्त है कि आरोपी को अधिकतम सजा मिल जाती है। कानून को सही ढंग से लागू किया जाए तो कहीं दिक्कत नहीं आएगी।

उन्होंने कहा कि सपा कड़ी सजा के पक्ष में हैं, लेकिन मैं व्यक्तिगत तौर पर किसी भी तरह के मृत्युदंड के खिलाफ हूं। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सहित अन्य विपक्षी दलों द्वारा सपा सरकार को विफल करार देने के सवाल पर राम गोपाल ने कहा कि यह सपा का दुर्भाग्य है कि जब लोगों को कुछ नहीं कहने को मिलता है तो वे कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हैं।

राम गोपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के जिन विभागों की ओर से रचनात्मक काम नहीं हो पा रहे हैं और बजट का पैसा खर्च नहीं हो पा रहा है, उनसे सम्बद्ध मंत्रियों को हटा देना चाहिए। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 7, 2013, 16:44

comments powered by Disqus