देवास पर इसरो के पूर्व प्रमुखों का टिप्पणी से इनकार - Zee News हिंदी

देवास पर इसरो के पूर्व प्रमुखों का टिप्पणी से इनकार




बेंगलूर : इसरो के पूर्व प्रमुखों ने आज दो रिपोर्ट के निष्कर्षों पर कोई टिप्पणी नहीं की जिसके आधार पर एंट्रिक्स-देवास करार मामले में चार अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

 

इसरो के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन ने कहा, मैं इसपर कुछ नहीं बोलूंगा। मैं कुछ नहीं कहने जा रहा। इसपर मुझसे न पूछें। इसरो के एक अन्य प्रमुख प्रोफेसर यू यू राव ने भी रिपोर्ट पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
अंतरिक्ष विभाग ने शनिवार रात बी के चतुर्वेदी और प्रोफेसर रोड्डम नरसिंह की उच्चाधिकार समीक्षा समिति और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त प्रत्यूष सिन्हा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय उच्चाधिकार समिति के निष्कषरें और अनुशंसाओं को सार्वजनिक किया था।
सिन्हा समिति ने इसरो के पूर्व प्रमुख जी माधवन नायर और तीन अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों ए भास्करनारायण, के आर श्रीधरमूर्ति और के एन शंकर को करार के संबंध में दोषी ठहराया था।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 5, 2012, 20:52

comments powered by Disqus