देश के सभी परमाणु संयंत्र जांच में खरे उतरे - Zee News हिंदी

देश के सभी परमाणु संयंत्र जांच में खरे उतरे




नयी दिल्ली : भारत में परमाणु सुरक्षा उपायों को लागू करने की योजना के तहत सभी संयंत्र विभिन्न मानकों पर खरे उतरे हैं। फुकुशिमा दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस प्रकार के परीक्षण का आदेश दिया था।

 

परमाणु उर्जा आयोग (एईसी) के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, फुकुशिमा दुर्घटना के बाद दिए गए आदेश के अनुरूप सभी भारतीय रिएक्टर दबाव के विभिन्न मानकों पर खरे उतरे हैं। दबाव संबंधी परीक्षण विशेष तौर पर तैयार कृत्रिम भूकंपीय घटनाओं के संयोग से जुड़ा है जिससे परमाणु संयंत्र के डिजाइन पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन किया जाता है। मार्च में जापान के फुकुशिमा परमाणु दुर्घटना के बाद देश के सभी परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा का आकलन करने के मनमोहन सिंह के आदेश के मद्देनजर यह परीक्षण किया गया।

 

तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु संयंत्र के बारे में आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए उन्होंने कहा कि भारत-रूस संयुक्त उद्यम दुनिया में किसी भी क्षेत्र में निर्मित संयंत्र से सुरक्षित है। बनर्जी ने कहा, कुडनकुलम संयंत्र रूसी परमाणु उद्योग के लिए भी उदाहरण होगा। कहीं भी वीवीईआर दर्जे का परमाणु रिएक्टर में इस प्रकार के सुरक्षा उपाए नहीं हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि लोगों में जागरूकता फैलाए जाने की जरूरत है। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 17, 2011, 23:37

comments powered by Disqus