Last Updated: Monday, August 12, 2013, 23:03

कोलकाता : अन्य पार्टियों पर सांप्रदायिक विभेद पैदा करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी ने सोमवार को लोगों को `गलत हाथों में देश को सौंपने से सावधान किया।`
यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में गांधी ने कहा कि अगले आम चुनाव में भारत का स्वाभिमान और सम्मान दांव पर होगा। हमें देश के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए और इसे गलत हाथों में नहीं जाने देना चाहिए। अन्य पार्टियों का उपहास उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि वे भाजपा को सांप्रदायिक कहते हैं, लेकिन वे स्वयं ही समुदायों के बीच विभेद पैदा करते हैं।
भाजपा के सांसद ने कहा कि भाजपा को अक्सर सांप्रदायिक पार्टी कहा जाता है। लेकिन वे दूसरे हैं जो सांप्रदायिक विभेद पैदा करते हैं। क्षुद्र राजनीतिक लाभ के लिए वे समुदायों के बीच भेदभाव करते हैं। हम ऐसी बातें नहीं होने देंगे जिससे अंतत: देश को नुकसान पहुंचता है। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 12, 2013, 23:03