Last Updated: Friday, April 27, 2012, 05:06
ज़ी न्यूज ब्यूरो मुंबई: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी दो दिन के मुंबई दौरे पर हैं। वह आज मुंबई पहुंच गए हैं। राहुल गांधी का ये दौरा मुंबई बीएमसी चुनाव में कांग्रेस की हार पर समीक्षा को लेकर है।
राहुल गांधी आज पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और बीएमसी चुनाव में कांग्रेस की हार के कारणों पर विचार करेंगे। साथ ही मुंबई में राहुल गांधी स्थानीय निकाय के चुनाव में जीतने वालों पार्षदों से मिलेंगे। उनकी इस यात्रा का मकसद कांग्रेस पार्टी में चल रही तथाकथित गुटबाजी को दूर करना भी होगा।
राहुल का ये दौरा 2014 की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल गांधी शनिवर को सातारा के सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा करेंगे।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की बृह्न्मुम्बई महानगर पालिका (बीएमसी) पर शिव सेना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) गठबंधन ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को तगड़ा झटका देते हुए कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह हराया था।
First Published: Friday, April 27, 2012, 18:12