नए मंत्रियों की क्षमता का इस्तेमाल हो: मनमोहन सिंह

नए मंत्रियों की क्षमता का इस्तेमाल हो: मनमोहन सिंह

नए मंत्रियों की क्षमता का इस्तेमाल हो: मनमोहन सिंह ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि नए मंत्रियों को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए ताकी उनकी क्षमता का अधिक से अधिक इस्तेमाल हो। उन्होंने कहा कि सियासी चुनौतियों के बीच देश का विकास करना है, इसलिए नए मंत्रियों से उम्मीदें भी है। मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद कैबिनेट की नई टीम से गुरुवार को मुखातिब होते हुए पीएम ने कहा कि आप दोगुनी ताकत से चुनौतियों से निपटे।

प्रधानमंत्री ने अपनी मंत्रिपरिषद से कहा कि दुनिया भर में जारी मुश्किल आर्थिक हालात का असर भारत पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा वित्तीय घाटा बहुत ज्यादा है और घरेलू तथा विदेशी निवेश के लिए यह एक प्रतिरोधक की तरह काम करता है। सिंह ने कहा ‘‘इसके फलस्वरूप हमारी आर्थिक वृद्धि की गति धीमी हुई, निर्यात में गिरावट आई और हमारा वित्तीय घाटा बढ़ गया ।’


पिछले रविवार को व्यापक तौर पर मंत्रिपरिषद में फेरबदल कर 17 नये चेहरे शामिल किये थे। साथ ही कई मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किये। विशेषकर युवा मंत्रियों को प्रोन्नति दी गयी और कई के विभाग भी बदले गये।

First Published: Thursday, November 1, 2012, 11:35

comments powered by Disqus