नक्सलियों की बढ़ती संख्या चुनौती: शिंदे

नक्सलियों की बढ़ती संख्या चुनौती: शिंदे


नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को चेताया कि देश में नक्सलियों की संख्या बढ़ रही है और उन्होंने नई सैन्य बटालियने बनाने की क्षमता प्रदर्शित की है।

शिंदे ने कहा कि नक्सलवाद महत्वपूर्ण चुनौती पेश कर रहा है। प्रशिक्षित एवं सशस्त्र सदस्यों की संख्या में वृद्धि और नई बटालियनों के निर्माण की सम्भावना के संकेत हैं।

उन्होंने कहा कि वे अपने शस्त्रागाकर में वृद्धि के लिए स्वदेशी क्षमता के निर्माण की सम्भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। शिंदे राज्य एवं केंद्रीय पुलिस बल के पुलिस महानिदेशकों एवं महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 6, 2012, 14:19

comments powered by Disqus