नरेंद्र मोदी टेलीकॉन्फ्रेंसिंग से आज बिहार के लिए देंगे 'नमो मंत्र'

नरेंद्र मोदी टेलीकॉन्फ्रेंसिंग से आज बिहार के लिए देंगे 'नमो मंत्र'

नरेंद्र मोदी टेलीकॉन्फ्रेंसिंग से आज बिहार के लिए देंगे 'नमो मंत्र'ज़ी मीडिया ब्यूरो
गांधीनगर: भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार चुने जाने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार बिहार के 1500 भाजपा कार्यकर्ताओं को टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करेंगे। बिहार की राजनीति में नरेंद्र मोदी ने पहली बार इंट्री की है। उनके लिए नीतीश के खिलाफ बिहार में अपनी स्थिति मजबूत करने का बेहरीन अवसर है। नरेंद्र मोदी का कद बढ़ाए जाने से नाराज जनता दल (यूनाईटेड) ने भाजपा से 17 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। माना जा रहा है कि कार्यकर्ताओं को इस तकनीक से संबोधित कर मोदी अपने प्रतिद्वंद्वी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपना हिसाब बराबर कर सकते हैं।

भाजपा प्रचार समिति के अध्यक्ष बिहार पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो टेलीकांफ्रेंसिंग के जरिए चुनाव की रणनीति बनाने का सुझाव देंगे। हालांकि इस तरह का पहला हाईटेक अभियान है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे ने कहा कि मोदी बिहार में पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर के चुनावों की रणनीति पर चर्चा करने लिए 1500 भाजपा कार्यकर्ताओं के संबोधित करेंगे। पांडे ने कहा, टेलीकॉन्फ्रेंसिंग शाम 6:00 बजे एक घंटे के लिए किया जाएगा। प्रत्येक ग्रुप में विभिन्न स्तरों के 500 भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे,कार्यकर्ता के तीन ग्रुप होंगे। प्रत्येक ग्रुप में से पांच कार्यकर्ता मोदी में बात करेंगे, बाकी सुनेंगे। पांडे ने बताया कि यह कार्यक्रम संगठनात्मक कार्यकर्ताओं के लिए ही होगा और इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव हिस्सा नहीं लेंगे।

गौरतलब है कि बिहार में वर्ष 2009 में हुए आम चुनावों और 2010 में हुए विधानसभा चुनावो में चुनाव प्रचार के लिए मोदी बिहार नहीं आए थे। वर्तमान मे बिहार से भाजपा के 12 सांसद हैं,जबकि जदयू के 20 हैं। राजद के 4 सांसद हैं और कांग्रेस के सिर्फ 2 सांसद हैं।

First Published: Saturday, July 6, 2013, 10:04

comments powered by Disqus