नहीं मिले हुसैन की पेंटिंग के खरीदार

नहीं मिले हुसैन की पेंटिंग के खरीदार

नई दिल्ली: भारतीय चित्रकार सैय्द हैदर रजा, मकबूल फिदा हुसैन और फ्रांसिस न्यूटन सूजा की तीन महत्वपूर्ण चित्रकृतियों समेत करीब 50 कलाकृतियां को लंदन में नीलामी हाउस सोथबी द्वारा की गयी एक नीलामी में खरीददार नहीं मिले।

शुक्रवार को हुई नीलमी में आधुनिक और समकाली दक्षिण एशियाई कलाकरों की 88 कृतियों नीलाम करने के लिए रखा गया था जिसमें से 51 कलाकृतियों को ग्राहक नहीं मिल पाए। बिकी कलाकृतियों से कुल 5,46,800 पाउंड की आमदनी हुई।

सोथबी द्वारा बिक्री के लिए रखी गई कलाकृतियों में रजा की 1971 की ‘ला फोर्ज’, हुसैन की ‘इस्लाम’ और सूजा की ‘वूमेन विथ मिरर एंड फ्लावर्स’ के ग्राहक नहीं मिले।

सोथबी की लेयला डेबेलगे ने से कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकती हूं कि ये तीन कलाकृतियां नहीं बिक सकीं। लेकिन बिक्री से पूर्व इन चित्रों के प्रति लोगों ने काफी उत्सुकता दिखाई थी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 13, 2012, 15:22

comments powered by Disqus