Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 00:23

ओस्लो : बच्चे के साथ लगातार दुर्व्यवहार करने को लेकर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे भारतीय युगल को मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी। अभियोजन पक्ष ने मामले को ‘अत्यंत गंभीर’ करार देते हुए अदालती फैसले से पहले दंपति की गिरफ्तारी को न्यायोचित ठहराया है।
ओस्लो पुलिस विभाग के अभियोजन प्रमुख कुर्त लीर ने कहा,‘कल सजा सुनायी जाएगी। उन पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप है। बच्चे के साथ लगातार बदसलूकी की गई। धारा 219 के तहत उनपर आरोप लगाया गया है।’
उन्होंने कहा, बच्चे के शरीर पर जले के निशान और दाग हैं। बच्चे को बेल्ट से पीटा भी गया है।’ यह पूछे जाने पर कि सजा सुनाने से पहले पुलिस ने आंध्र प्रदेश के साफ्टवेयर पेशेवर चंद्रशेखर वल्लभनेनी और उनकी पत्नी अनुपमा को क्यों गिरफ्तार क्यों किया, लीर ने कहा कि सजा से बचने के लिए उनके भारत वापस चले जाने का डर था।
उन्होंने बताया कि तीन परिस्थितियों में सजा से पहले गिरफ्तारी होती है। पहला यदि सबूत नष्ट किए जाने का डर हो अथवा उनके देश छोड़कर जाने की आशंका हो या वह दोबारा यही अपराध कर सकते हों। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 3, 2012, 19:12