निजी बिल्डर पर पर्यावरण मंत्री की नकेल - Zee News हिंदी

निजी बिल्डर पर पर्यावरण मंत्री की नकेल

नई दिल्ली : पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक निजी भवन निर्माता को एक आर्द्र भूमि परियोजना पर काम रोकने का आज आदेश दिया। संबंधित भूमि प्रवासी पक्षियों की आश्रयस्थली है और वहां यूरोप तथा साइबेरिया से पक्षी आते हैं।

 

मंत्रालय ने बिल्डर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। बिल्डर ने उत्तर प्रदेश सरकार से ऐसी सैंकड़ों एकड़ भूमि खरीदी है। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मंत्री ने ग्रेटर नोएडा के दादरी की इस परियोजना पर काम रोकने के लिए आदेश जारी करने का निर्देश दिया है। पर्यावरण संरक्षण कानून की धारा पांच के तहत एक नोटिस भी जारी किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 4, 2012, 20:51

comments powered by Disqus