Last Updated: Thursday, March 7, 2013, 22:36
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दिल्ली सामूहिक बलात्कार की पीड़ित लड़की को मरणोपरांत स्त्री शक्ति पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय को लगता है कि निर्भया की भावना को स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए। यह पुरस्कार हर साल देश में अद्भुत योगदान देने वाली महिलाओं को दिया जाता है। 8 मार्च को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी निर्भया के परिवार को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘इस तरह का विचार है कि पीड़ित लड़की ने उल्लेखनीय शक्ति और संघर्ष का परिचय दिया। इस घटना से समाज के एक बड़े तबके में बड़े पैमाने पर जागरूकता और संवेदनशीलता आई।’’
गौरतलब है कि बीते साल 16 दिसंबर को दिल्ली में चलती बस में 23 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था और उसके साथ हैवानियत का व्यवहार किया गया था। 29 दिसंबर को इस लड़की ने सिंगापुर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। (एजेंसी)
First Published: Thursday, March 7, 2013, 22:36