नीतीश के गढ़ नालंदा से लोकसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे मोदी!

नीतीश के गढ़ नालंदा से लोकसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे मोदी!

नीतीश के गढ़ नालंदा से लोकसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे मोदी!पटना : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा का चुनाव नालंदा से लड़ सकते हैं। यह जिला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। इस आशय का दावा भाजपा के एक नेता ने रविवार को किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष सीपी ठाकुर ने यहां मीडिया को बताया कि मोदी के नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़ने की संभावना है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि बिहार के पार्टी नेताओं ने मोदी से नालंदा से प्रत्याशी बनने का आग्रह किया है और उन्हें उम्मीद है कि वे इसके लिए राजी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा ने नीतीश कुमार के खिलाफ यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर गृह क्षेत्र से अभियान शुरू किया है।

सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कहा है कि मोदी का बिहार से चुनाव लड़ने के लिए स्वागत है, लेकिन यह भी सवाल उठाया है कि इसका मतलब यह निकलता है कि उन्हें गुजरात से जीत का भरोसा नहीं है। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा मोदी सहित किसी को भी नालंदा से उतारने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि जदयू भाजपा के किसी भी प्रत्याशी से भयभीत नहीं है। चाहे वह मोदी हों या कोई और। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 29, 2013, 09:45

comments powered by Disqus