नीलाम होगी टैगोर की एक नोटबुक - Zee News हिंदी

नीलाम होगी टैगोर की एक नोटबुक

न्यूयॉर्क : सुप्रसिद्ध भारतीय कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की एक नोटबुक को अगले महीने सॉथबीज में नीलामी के लिए रखा जाएगा। इस पुस्तक में गुरूदेव की कविताएं और अन्य रचनाएं हैं जिन्हें बाद में प्रकाशित किया गया।

 

वर्ष 1928 की इस नोटबुक के बारे में पहले जानकारी नहीं थी जिसमें 12 कविताएं हैं और बंगाली में लिखे कई गीत भी हैं। पुस्तिका में टैगोर की कुछ प्रकाशित रचनाओं का कच्चा मसौदा भी है।

 

नोटबुक की नीलामी 13 दिसंबर को होगी और इसके डेढ़ लाख से ढाई लाख डॉलर में बिक्री का अनुमान है। टैगोर ने 1930 के दशक की शुरूआत में एक पारिवारिक मित्र को नोटबुक भेंट की थी जहां से यह प्राप्त हुई है। सॉथबीज ने कहा, ‘अद्भुत लेखक टैगोर को अपने समय की महान साहित्यिक विभूतियों में एक माना जाता है।’ इस नोटबुक में लिखे दो गीतों को बाद में नृत्यनाटिका ‘चित्रांगदा’ में शामिल किया गया जिसकी पहली बार प्रस्तुति 1892 में की गयी थी। इसके अलावा तीन अन्य गीतों को टैगोर के गीत संग्रह ‘गीतोबितान’ में शामिल किया गया जिसका प्रकाशन 1931 में किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 18, 2011, 16:57

comments powered by Disqus