Last Updated: Thursday, September 13, 2012, 23:18

नई दिल्ली : न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि वह 29 सितम्बर को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एस.एच. कपाड़िया का कार्यकाल 28 सितम्बर को खत्म होगा।
न्यायमूर्ति कबीर का जन्म 19 जुलाई 1948 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने कलकत्ता विवि से विधि में स्नातक उत्तीर्ण किया। वह 6 अगस्त 1990 को कलकत्ता हाईकोर्ट में स्थाई न्यायाधीश बने। न्यायमूर्ति कबीर ने 11 जनवरी 2005 को कलकत्ता उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सम्भाला। वह एक मार्च 2005 को झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं नौ सितम्बर 2005 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए। (एजेंसी)
First Published: Thursday, September 13, 2012, 23:18