Last Updated: Saturday, May 5, 2012, 11:44
चंडीगढ़ : मोहाली की एक अदालत ने शनिवार को कृषि मंत्री तोता सिंह को पद का दुरुपयोग करने के लिए दोषी ठहराया और उन्हें एक साल की जेल की सजा सुनाई। अदालत ने तोता सिंह पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। सिंह को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की कार के दुरुपयोग के लिए आरोपी बनाया गया था। मंत्री ने अदालत के फैसले के तुरंत बाद जमानत के लिए याचिका दाखिल कर दी।
सिंह अकाली दल सरकार में शिक्षा मंत्री (1997-2002) थे। इस साल प्रकाश सिंह बादल सरकार में उन्हें काबिना मंत्री बनाया गया। पंजाब सतर्कता विभाग ने उनके खिलाफ 2002 में धोखाधड़ी और घोषणा से अधिक सम्पत्ति होने का आरोप दर्ज किया था और उन्हें गिरफ्तार किया था।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, May 5, 2012, 17:14