पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई - Zee News हिंदी

पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई

नई दिल्ली : प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सोमवार को उनकी 122वीं जयंती पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

प्रतिभा पाटिल , हामिद अंसारी और मनमोहन सिंह ने दिवंगत प्रथम प्रधानमंत्री को सोमवार सुबह यमुना के तट पर बने स्मारक शांति वन जाकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धासुमन अर्पित किये जाने के दौरान छात्र-छात्राओं  के एक समूह ने देशभक्ति के गीत गाये।

 

पिछले सप्ताह अस्वस्थ रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और शहरी विकास राज्य मंत्री सौगत रॉय ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

 

चालीस मिनट का समारोह खत्म होने के समय विद्यार्थियों के बैंड की धुनों के बीच प्रतिभा, अंसारी, सिंह, सोनिया और शीला ने आसमान में तिरंगे गुब्बारे छोड़े।

 

नेहरू को जब ये नेता श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे, तब विद्यार्थियों ने बैंड की धुनों पर देशभक्ति के गीत गाये।
नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू और मां स्वरूप रानी थीं। प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती को देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 14, 2011, 11:17

comments powered by Disqus