पटना के संजय गांधी स्टेडियम में होगा राजनाथ का कार्यक्रम

पटना के संजय गांधी स्टेडियम में होगा राजनाथ का कार्यक्रम

पटना के संजय गांधी स्टेडियम में होगा राजनाथ का कार्यक्रम पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के लिए बिहार की नीतीश सरकार द्वारा स्थान उपलब्ध कराने से इंकार करने पर भाजपा ने आगामी 23 जून को राजनाथ के कार्यक्रम के लिए पटना स्थित संजय गांधी स्टेडियम में वैकल्पिक इंतजाम किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि राजनाथ सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए आगामी 23 जून को पटना आने वाले हैं और उनके कार्यक्रम के लिए संजय गांधी स्टेडियम में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के लिए पटना के मिलर हाई स्कूल का मैदान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था पर शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि वह मैदान भाजपा को नहीं दिया जाएगा।

पांडेय ने कहा कि हाल में संपन्न अपनी अधिकार रैली के लिए उसी मैदान का प्रयोग जदयू द्वारा किया गया था और वहां लगे पंडाल में सारण क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं के रहने और भोजन की व्यवस्था बिहार सरकार के मंत्री गौतम सिंह द्वारा गयी थी।

उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए अशुभ बताते हुए कहा कि जदयू उसी मैदान का अपने कार्यक्रम आयोजित करती है पर सहयोगी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए उसे आवंटित करने से इंकार कर देती है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, June 15, 2013, 16:39

comments powered by Disqus