पटना: छठ पूजा में भगदड़ में 18 लोग मरे, कई घायल

पटना: छठ पूजा में भगदड़ में 18 लोग मरे, कई घायल

पटना: छठ पूजा में भगदड़ में 18 लोग मरे, कई घायलपटना : राजधानी पटना में विभिन्न अस्पतालों में देर रात कई शवों के आने के बाद पीरबहोर थाना अंतर्गत गंगा नदी के अदालत घाट पर रविवार शाम एक अस्थायी पुल के ध्वस्त होने के बाद मची भगदड़ में मृतकों की संख्या बढकर 18 हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

मुख्यमंत्री आवास से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व्यासजी ने बताया कि सरकारी पटना मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) में सात, राजेंद्रनगर स्थित निजी अस्पताल मगध हास्पिटल में पांच शव और अशोक राजपथ स्थित अरविंद हास्पिटल में पांच शव पहुंचे हैं। कुल 18 शवों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि एक अस्थायी पुल के धंसने के बाद अदालत घाट के पास शाम सात बजे के आसपास मची भगदड में 18 लोगों की मौत हो गई। पीएमसीएच सहित विभिन्न अस्पतालों में घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के वक्त लोग छठ पर्व का शाम का अघ्र्य देकर घर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुल पर कोई भगदड नहीं हुई है। पुल से उतरने के बाद ढलान वाली जगह पर यह हादसा हुआ। भगदड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 20, 2012, 08:56

comments powered by Disqus