पड़ोसी देशों के सभी घटनाक्रमों पर निगाह: एंटनी

पड़ोसी देशों के सभी घटनाक्रमों पर निगाह: एंटनी


नई दिल्ली : भारत ने बुधवार को कहा कि वह पड़ोसी देशों में होने वाले उन सभी घटनाक्रमों पर नियमित नजर रख रहा है जिससे उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ता हो।

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि सरकार अपने पड़ोस में उन सभी घटनाक्रमों पर नियमित नजर रखती है जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा असर पड़ता है। उन्होंने तारिक अनवर के इस सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी कि क्या सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी है कि चीन सीमा के पास बड़े स्तर पर आधारभूत सुविधाएं तैयार कर रहा है।

एंटनी ने कहा कि सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए आधारभूत ढांचे के विकास एवं अभियानगत क्षमताओं में बढ़ोत्तरी करके जरूरी उपायों को अंजाम दिया गया है। इसका मकसद देश की संप्रभुता, सीमाई अखंडता एवं सुरक्षा को बरकरार रखने के लिए रक्षा तैयारियों को आवश्यक स्तर पर पहुंचाया जा सके।

उन्होंने भारतीय युद्धपोतों के चीन के शंघाई दौरे के बारे में एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय युद्धपोतों का शंघाई दौरा दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली के उपायों के तहत दोनों देशों के बीच एक दूसरे के बंदरगाहों पर अपने पोतों को भेजने की सहमति के तहत हुआ। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 22, 2012, 19:16

comments powered by Disqus