'पाक जेल में 434 भारतीय मछुआरे बंद' - Zee News हिंदी

'पाक जेल में 434 भारतीय मछुआरे बंद'

नई दिल्ली : सरकार ने आज बताया कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार 434 भारतीय मछुआरों के पाकिस्तान की जेल में बंद होने का अनुमान है।

 

लोकसभा में हरिन पाठक और पूनम बेलजीभाई जाट के प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस वर्ष 27 अप्रैल 2012 पाकिस्तान की ओर से 108 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

 

कृष्णा ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार अभी 434 भारतीय मछुआरों के पाकिस्तान की जेल में बंद होने का अनुमान है जबकि 575 भारतीय नौकाएं पाकिस्तान के कब्जे में हैं।

 

मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार पाक द्वारा कैद में भारतीय मछुआरों और उसके कब्जे में नौकाओं के विषय को पाकिस्तान सरकार में उपयुक्त स्तर पर उठाती रही है। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप 2012 में अब तक 218 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने रिहा किया।  (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 2, 2012, 14:38

comments powered by Disqus