Last Updated: Monday, November 26, 2012, 13:16
जम्मू : पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास फिर से संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने भारी हथियारों से दस भारतीय अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया । उन्होंने 6000 चक्र से ज्यादा गोलियां चलाईं।
रविवार रात हुई गोलीबारी इस वर्ष की अब तक की सबसे भारी गोलीबारी थी। भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते की नौवीं वषर्गांठ से पहले ऐसा हुआ है। भारत-पाक के बीच सीमा पर संघर्ष विराम 26 नवम्बर 2003 को शुरू हुआ था।
रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी एसएन आचार्य ने आज कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कल रात पुंछ जिले के कृष्णगती उप सेक्टर में मध्यम और भारी मशीन गनों से दस भारतीय चौकियों पर भारी गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने एमएमजी और एचएमजी से कल रात सात बजकर 40 मिनट से पौने 12 बजे तक 6000 चक्र से ज्यादा गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारतीय चौकियों पर यह अब तक की सबसे बड़ी गोलीबारी थी।
उन्होंने कहा कि उन्होंने युद्धविराम का भी उल्लंघन किया है। सीमा की सुरक्षा में लगे सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 26, 2012, 13:16