Last Updated: Friday, July 12, 2013, 16:10
जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी चौकी की ओर गोलीबारी की। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाक रेंजर्स ने सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर जम्मू जिले आरएसपुरा क्षेत्र से लगे पिंडी फारवर्ड इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी सीमा चौकी पर गोलीबारी की।
उन्होंने कहा कि कुछ समय तक छोटे हथियारों से गोलीबारी होती रही। सीमा की हिफाजत में जुटे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी गोली दागी। इसके बाद दोनों और से गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। पाकिस्तानी सैनिकों ने 26 जून को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में करीब 30 मिनट तक गोलीबारी कर नियंत्रण रेखा पर संघषर्विराम का उल्लंघन किया था। पिछले महीने पाकिस्तान ने पांच बार संघषर्विराम का उल्लंघन किया। (एजेंसी)
First Published: Friday, July 12, 2013, 16:10