पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

श्रीनगर : पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के उस पार से बिना उकसावे के करीब आधे घंटे तक गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘पाकिस्तानी सैनिकों ने पूर्वाह्न 10.45 मिनट पर पुंछ सेक्टर में सैदान और डोडा के बीच नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।’ भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी बंदूकों का मुंह बंद करने के लिए जवाबी गोलीबारी की और दोनों ओर से गोलीबारी पूर्वाह्न 11.15 बजे तक चली। इस गोलीबारी में हालांकि भारतीय पक्ष की से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हाल के कुछ दिनों में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से नियंत्रण रेखा किया गया संघर्ष विराम का यह दूसरा उल्लंघन है। पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन ऐसे समय किया गया है जब प्रधानमंत्री मनमोहन राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आये हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 26, 2013, 15:18

comments powered by Disqus