पाक ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाक ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू : ऐसे समय जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी जम्मू-कश्मीर का दौरा कर रहे हैं, पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रणरेखा पर गोलीबारी कर इस माह चौथी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी एसएन आचार्य ने बताया कि आज पुंछ ब्रिगेड बेल्ट में नियंत्रण रेखा से लगे दुर्गा बटालियन इलाके में भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।

आचार्य ने बताया कि सीमा की रखवाली कर रहे भारतीय सैनिकों ने पोजीशन ली और जवाबी कार्रवाई की। नतीजतन दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि जब इलाके से आखिरी रिपोर्ट आई, दोनों तरफ से रूक रूक कर गोलीबारी हो रही थी। आचार्य ने बताया कि इस माह संघषर्विराम का यह चौथा उल्लंघन है। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर राज्य में हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 25, 2013, 20:09

comments powered by Disqus