`पाक या चीन से नहीं देश को गद्दारों से खतरा है`

`पाक या चीन से नहीं देश को गद्दारों से खतरा है`

मुजफ्फरनगर: पूर्व सेनायक्ष जरनल वी़ क़े सिंह ने कहा कि हमें खतरा न पाकिस्तान से है और न चीन से खतरा है, खतरा केवल देश के गद्दारों से। उन्होंने कहा कि जब तक देश के गद्दार खत्म नहीं होंगे तब तक देश का भला होने वाला नहीं है। पूर्व सेनाध्यक्ष वी.के. सिंह ने कहा कि 90 फीसदी फौजी गांवों से, किसानों के घरों से फौज में आ रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि भारत को किस देश से खतरा है। चीन से या पाकिस्तान से तो उन्होंने कहा कि मेरे देश को सब देशद्रोहियों से खतरा है। उन्होंने कहा कि फौजियों के सामने बहुत समस्याएं है। साम्प्रदायिकता पर जनरल ने कहा कि साम्प्रदायिकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती होनी चाहिए।

मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि पिछले बीस सालों से किसान अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहा था। वह अब जाग गया है और किसान ने अब अपने हकों को समझा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र में चाहे जो सरकार आये वह किसानों के चूल्हों की ओर कभी नहीं देखती है। आज किसानों की लड़ाई जवान व किसान दोनों को मिलकर लड़नी होगी। जो लड़ाई हम लड़ रहे हैं वह लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसान खड़े होकर सड़कों पर आ जाये तो राजनेताओं को भागना पड़ जायेगा। उन्होंने कहा कि जनरल साहब के आने से जय जवान जय किसान का नारा मजबूत हो जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि जय जवान जय किसान का नारा मजबूत करना। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 29, 2012, 00:05

comments powered by Disqus