Last Updated: Monday, August 13, 2012, 23:29
जम्मू : दो सप्ताह से कम समय में छठी बार युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को अर्निया सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू जिले के अर्निया सेक्टर में पिंडी चौकी पर कई राउंड गोलीबारी हुई।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ द्वारा भी जवाबी गोलीबारी की गयी। हालांकि यह गोलीबारी थोड़ी देर के लिये ही हुई। पिछले नौ दिनों में छठी बार पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया है। इस साल अब तक 21 बार युद्धविराम का उल्लंघन हो चुका है। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 13, 2012, 23:29