पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में शनिवार को तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को मेंढर सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल आर.के. पाल्टा ने कहा, "राजौरी जिले के बालकोट इलाके में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी शनिवार रात 10.30 बजे रुकी। पाकिस्तान ने मेंढर में हमारे ठिकानों पर तड़के 3 बजे गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हमारे सैनिकों ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है।"

पाकिस्तान ने शनिवार को राजौरी जिले के त्रिकुंडी गली और बालकोट इलाके में तथा पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

भारत और पाकिस्तान के बीच नवंबर 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते के परिणाम स्वरूप कश्मीर सीमा पर दोनों पक्षों के बीच एक प्रभावी संघर्ष विराम स्थापित हुआ था।

भारत ने पाकिस्तान पर विशेषकर 2013 की शुरुआत के बाद से संघर्ष विराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पाकिस्तानी सैनिक आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 25, 2013, 14:12

comments powered by Disqus