पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने संघर्ष विराम का आज तीसरी बार उल्लंघन करते हुए सीमा पार से गोलीबारी कर नियंत्रण रेखा पर और जम्मू कश्मीर के पुंछ तथा सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित पानसर अग्रिम सीमा चौकी पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के सैनिकों ने भी जवाबी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

पाकिस्तान रेंजर्स ने बुधवार राज्य के अर्निया सेक्टर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जबकि बीएसएफ के जवानों ने गोलीबारी नहीं की थी।

सेना ने बताया कि राज्य के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णघाटी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर कल शाम गोलीबारी की थी।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 22 गोलियां चलाई और भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। इस साल दिसंबर में संघर्ष विराम का यह तीसरा उल्लंघन है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 6, 2012, 22:54

comments powered by Disqus