पाकिस्तान से राजनयिक संबंध तोड़े सरकार : भाजपा

पाकिस्तान से राजनयिक संबंध तोड़े सरकार : भाजपा

नई दिल्ली : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान स्थित अपने उच्चायुक्त को भारत वापस बुलाए और उसके साथ राजनयिक संबंध तोड़ ले। सिंह ने नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय सैनिकों की पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा हत्या करने और सिर काट लेने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर हाल की घटनाएं इस बात का सबूत देती हैं कि पाकिस्तान की मंशा रिश्ते सुधारने की नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि पड़ोसी मुल्क ने संघर्ष विराम का बार-बार उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान के साथ मजबूत विरोध दर्ज नहीं कराया है। उन्होंने गंभीर चेतावनी देने की मांग की। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 12, 2013, 22:10

comments powered by Disqus