पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला `डीप कोमा` में, हालत नाजुक

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला `डीप कोमा` में, हालत नाजुक

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला `डीप कोमा` में, हालत नाजुकचंडीगढ़ : जम्मू जेल में अन्य कैदी के साथ झड़प में घायल हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला को यहां पीजीआईएमईआर में वेंटिलेटर पर रखा गया है और वह अब ‘डीप कोमा’ में चला गया है।

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) की ओर से शनिवार रात जारी की गई मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, ‘वह वेंटिलेटर पर है और डीप कोमा में चला गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।’ सनाउल्ला को शुक्रवार शाम जम्मू से हवाई एम्बुलेंस से चंडीगढ़ लाया गया था। पीजीआईएमईआर के आईसीयू में कुछ न्यूरोसर्जन और अन्य डॉक्टरों की टीम उसकी देखरेख कर रही है।

इससे पहले, एक मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि कैदी के आगे का इलाज उसकी स्थिरता और तंत्रिका संबंधी स्थिति पर निर्भर करेगा। पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों का एक दल सनाउल्ला को देखने के लिए पीजीआईएमईआर आया। भारत ने बीती रात पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को घायल कैदी तक राजनयिक पहुंच की अनुमति प्रदान की थी।

अधिकारी पाकिस्तानी कैदी की हालत की लगातार जानकारी रखने के लिए डॉक्टरों के संपर्क में है। सनाउल्ला को 1999 में गिरफ्तारी के बाद टाडा कानून के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया था और वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। उस पर हमले के सिलसिले में जेल अधीक्षक रजनी सहगल समेत जेल के दो अधिकारियों को जम्मू कश्मीर सरकार ने निलंबित कर दिया।

विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों ने चंडीगढ़ के अस्पताल में तड़के साढ़े तीन बजे घायल कैदी सनाउल्ला को देखा। उन्होंने उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी मुलाकात की।’ भारत ने बीती रात पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को घायल कैदी तक राजनयिक पहुंच की अनुमति प्रदान कर दी थी। उन्हें तीन अधिकारियों और चालक के लिए यात्रा अनुमति भी मिल गई थी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 4, 2013, 23:32

comments powered by Disqus