Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 15:23
जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में बुधवार को भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन जवान घायल हो गए। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने एलओसी के करीब कृष्णा घाटी सेक्टर के पास भारतीय सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी। प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना उस समय की है जब हमारे जवान गश्त पर थे। पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारा एक जवान बुरी तरह जख्मी हो गया।
"पाकिस्तानी सेना ने उस समय गोलीबारी और तेज कर दी, जब हमारे जवान अपने घायल साथी को सुरक्षित निकालने के लिए घटनास्थल पर गए। हमारा घायल जवान गले में गोली लगने के कारण शहीद हो गया।
भारतीय सेना ने बाद में इस हमले पर जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में सेना के तीन जवान घायल हो गए। घायलों को सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 14, 2012, 15:23