पार्टी प्रवक्ताओं को मोदी सिखाएंगे मीडिया प्रबंधन

पार्टी प्रवक्ताओं को मोदी सिखाएंगे मीडिया प्रबंधन

पार्टी प्रवक्ताओं को मोदी सिखाएंगे मीडिया प्रबंधनज़ी मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत भाजपा शनिवार को मीडिया पर एक कार्यशाला का आयोजन किया है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा भाजपा चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र मोदी पार्टी के तमाम प्रवक्ताओं को मीडिया प्रबंधन के गुर सिखाएंगे।

राजधानी दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस कार्यशाला में सभी राज्यों के भाजपा प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी और सह प्रभारी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि मोदी अपने संबोधन में सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के जरिए युवा मतदाताओं को लुभाने के गुर अपने पार्टी प्रवक्ताओं को देंगे। मोदी के इस संबोधन को पार्टी ने मीडिया को दूर रखने का फैसला किया है।

भाजपा के इस मीडिया कार्यशाला को सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद और खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी संबोधित करेंगे। भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने बताया कि कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली संबोधित करेंगे। समापन सत्र को मोदी और पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।

First Published: Saturday, August 17, 2013, 09:33

comments powered by Disqus