पीएम ने दारा सिंह के निधन पर दुख जताया

पीएम ने दारा सिंह के निधन पर दुख जताया


नई दिल्ली : मशहूर पहलवान दारा सिंह को ‘ माटी का पूत ’ करार देते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके निधन पर आज गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि दारा सिंह ने मनोरंजन, खेल और सार्वजनिक जीवन में पूरी विनम्रता और शालीनता के साथ उंचा मुकाम हासिल किया।

सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुझे दारा सिंह के निधन की खबर पाकर गहरा दुख पहुंचा है जो हमारे देश की कई पीढियों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। हिन्दी और पंजाबी सिनेमा, कुश्ती और संसद के उच्च सदन में उनके योगदान को लाखों लोग याद रखेंगे। दारा सिंह का आज सुबह ही उनके मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 12, 2012, 14:31

comments powered by Disqus