'पीओके से जुड़े नक्शे को सुधारे अमेरिका' - Zee News हिंदी

'पीओके से जुड़े नक्शे को सुधारे अमेरिका'



नई दिल्ली : भारत ने सोमवार को कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने वाले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के नक्शों में सुधार किया जाए।

 

विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा, जहां तक पाक अधिकृत कश्मीर के मुद्दे का संबंध है, नक्शों में सुधार किया जाए। विदेश सचिव अमेरिकी सरकार की वेबसाइट से जुड़े एक सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान का अंग दिखाया गया था। मथाई ने कहा कि विदेश मंत्रालय अनेक देशों और संगठनों से चर्चा कर रहा है जो भारतीय हिस्सों को कुछ अन्य देशों के हिस्से के तौर पर दिखा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा, मैं इस काम को पिछले 35 वर्षों से कर रहा हूं और मैंने सैकड़ों बार ऐसा किया है। मेरा मानना है कि मानचित्रीकरण एक सटीक विज्ञान नहीं है, विशेष तौर पर जब इसे राजनीतिक नजरिए से देखा जाता है। अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट पर अपने नक्शे में त्रुटियों को संज्ञान में लेते हुए भारत ने अमेरिका से अपनी सीमाओं को सही तरीके से प्रदर्शित करने को कहा है।  (एजेंसी)

 

First Published: Monday, November 21, 2011, 19:54

comments powered by Disqus