पुंछ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे सेना प्रमुख

पुंछ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे सेना प्रमुख

पुंछ में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे सेना प्रमुख नई दिल्ली : नियंत्रण रेखा पर पांच सैनिकों के मारे जाने के मद्देनजर सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह वहां की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बुधवार को पुंछ जाएंगे।

सेना के अधिकारियों ने यहां बताया कि सैन्य अभियानों के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया पाकिस्तान में अपने समकक्ष मेजर जनरल अश्फाक नदीम से बातचीत करेंगे और जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार से किए गए हमले में पांच भारतीय सैनिकों के मारे जाने के मुद्दे को उठाएंगे।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रक्षा मंत्री एके एंटनी से बात की। सेना प्रमुख ने सुबह में रक्षा मंत्री को घटना के बारे में जानकारी दी थी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री को सुबह से हुए घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने एंटनी से बातचीत की और उनसे कहा कि पीड़ितों के परिवारों का खयाल रखा जाए।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि सेना प्रमुख के राजौरी में डिवीजन मुख्यालय और 93 वीं ब्रिगेड मुख्यालय की यात्रा करने का कार्यक्रम है ताकि वहां की सुरक्षा स्थिति का जायजा ले सकें। उनके कमांडिंग आफिसर और उस यूनिट के सैनिकों से मिलने की उम्मीद है, जिसके जवान पाकिस्तान की सीमा क्षेत्र टीम की कार्रवाई में मारे गए।

मारे गए पांच सैनिकों में से चार जवान 21 वीं बिहार रेजीमेंट से जुड़े हैं जबकि उनमें से एक का संबंध मराठा लाइट इन्फैंट्री बटालियन से है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 6, 2013, 22:24

comments powered by Disqus