पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज में नमो मंत्रा

पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज में नमो मंत्रा

पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज में नमो मंत्राज़ी मीडिया ब्यूरो
पुणे : गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी पुणे के फ‌र्ग्युसन कॉलेज में करीब साढे़ पांच हजार छात्र-छात्राओं के बीच व्याख्यान दे रहे हैं। व्याख्यान का विषय है युवा, समाज, आर्थिक स्थिति और वर्तमान राजनीति। इससे पहले नई दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में मोदी के भाषण को लेकर खूब चर्चा हुई थी।

इससे पहले आज सुबह साढ़े नौ बजे मोदी पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए जहां 2 घंटे तक आराम करने के बाद मोदी 12 बजे पुणे के फर्गुसन कॉलेज में करीब साढ़े पांच हजार छात्रों को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद तरीबन 3 बजे मोदी पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में आयोजित एक भव्य जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे मोदी का पुणे के साधू वासवानी मिशन भ्रमण का कार्यक्रम है। वहां मोदी दर्शन संग्रहालय देखेंगे और एक नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

बीजे मेडिकल कॉलेज मैदान में सभा दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगी। मोदी की यह जनसभा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस सभा को 'निश्‍चय सभा' का नाम दिया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के महाराष्ट्र प्रभारी राजीव प्रताप रूडी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद गोपीनाथ मुंडे, प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र फड़णवीस, विनोद तावड़े, पंकजा मुंडे और पूनम महाजन मौजूद रहेंगे। आज की इस सभा से मोदी महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल फूंकने का काम करेंगे।

भाजपा चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनने के बाद से नरेंद्र मोदी को देश के हर बडे़ शहर से व्याख्यान का न्योता मिल रहा है। रणनीति के मुताबिक नरेंद्र मोदी और उनकी प्रचार टीम उनके दौरे तय करती है। लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी की योजना देश के हर राज्य में इस तरह की सभाओं को संबोधित करने का है।

First Published: Sunday, July 14, 2013, 09:19

comments powered by Disqus