पुलिस ने पाक कैदी पर हमला करने वाले की हिरासत मांगी

पुलिस ने पाक कैदी पर हमला करने वाले की हिरासत मांगी

पुलिस ने पाक कैदी पर हमला करने वाले की हिरासत मांगीजम्मू : जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज कहा कि वह यहां की कोट बलवाल जेल में पाकिस्तानी कैदी पर हमला करने वाले की हिरासत मांगने के लिए अदालत जाएगी। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया, ‘‘हम पाकिस्तानी कैदी पर हमले के सिलसिले में कैदी विनोद कुमार की हिरासत मांगने के लिए अदालत जाएंगे।’’ पाकिस्तानी कैदी 52 वर्षीय सनाउल्ला को कल विवाद के बाद कथित तौर पर विनोद द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि क्योंकि विनोद पहले ही उम्रकैद की सजा काट रहा है, इसलिए उसे मामले में जांच के लिए पुलिस थाने भेजा जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच शुरू हो चुकी है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आज अपराध स्थल पर गए।

राजेश कुमार ने कहा, ‘‘सभी महत्वूपर्ण साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। मामला बहुत स्पष्ट है। हमले का हथियार..एक ईंट..बरामद कर ली गई है।’’ उन्होंने कहा कि साक्ष्यों को एक..दूसरे से मिलाया जा रहा है और जल्द ही आरोपपत्र दायर कर दिया जाएगा।

प्रारंभिक जांच के अनुसार जब विनोद से विवाद हुआ तो सनाउल्ला उस समय जेल के बगीचे में काम कर रहा था। विनोद भूतपूर्प सैनिक है जो अपने साथी सैनिक की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उसने पाकिस्तानी कैदी के सिर पर कथित तौर पर ईंट से हमला किया।

पाकिस्तान के सियालकोट निवासी सनाउल्ला को हमले के बाद तत्काल जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताए जाने के बाद उसे एयर एंबुलेंस से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था । पाकिस्तानी कैदी पर हमला भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत के एक दिन बाद हुआ। सरबजीत पर लाहौर जेल में बर्बर हमला हुआ था।

हिज्बुल मुजाहिदीन के पूर्व आतंकवादी सनाउल्ला को 1999 में गिरफ्तार किया गया था और अदालत ने 2009 में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह जम्मू में बम विस्फोटों में शामिल था और उसने कोट बलवाल जेल से भागने के लिए कुछ अन्य कैदियों के साथ एक सुरंग भी खोदी थी। विनोद को 2006 में लेह में साथी सैनिक की हत्या के मामले में कोर्ट मार्शल के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 4, 2013, 16:13

comments powered by Disqus