पूरे देश में छाया मॉनसून, बारिश अभी 23 फीसदी कम

पूरे देश में छाया मॉनसून, अभी 23 फीसदी कम बारिश

पूरे देश में छाया मॉनसून, अभी 23 फीसदी कम बारिश
नई दिल्ली : देश में खेती के लिए बड़े सहारे का काम करने वाला दर्क्षिण पश्चिमी मानसून इस बार बुधवार को पूरे देश में पहुंच गया। इसके बावजूद इस मौसम में अभी बारिश की मात्रा सामान्य से 23 प्रतिशत कम है। मॉनसून पांच जून को केरल तट से प्रवेश किया था लेकिन इसकी प्रगति धीमी रही। इसके कारण धान, दलहन तथा मोटे अनाज की बुआई में कुछ देरी हुई है।

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एलएस राठौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बारिश की स्थिति सुधरी है लेकिन अभी भी यह 23 प्रतिशत कम है। मॉनसून आज पूरे देश में छा गया। गुजरात तथा महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई। मानसूनी बारिश में सुधार से धान, सोयाबीन तथा मूंगफली की खेती में तेजी आएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में कम बारिश से मोटे अनाज की खेती प्रभावित हो सकती है।

मानसून की प्रगति पर चर्चा के लिये कृषि मंत्री शरद पवार तथा खाद्य मंत्री के वी थामस के साथ बैठक के बाद राठौड़ संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। राठौड़ ने कहा कि अब हिमालयी, तराई तथा पूर्वी क्षेत्र में बारिश का जोर बढेगा। वर्षा अभी 23 प्रतिशत कम है। यह कमी अगले सप्ताह तक बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि अबतक कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ भागों तथा मध्य प्रदेश के मध्य भागों में हल्की वर्षा हुई है।

पिछले साल मानसून बेहतर रहने से 2011-12 के फसल वर्ष (जुलाई-जून) में खाद्यान उत्पादन 25.26 कराड़ टन रहा।
कृषि के लिहाज से मानसून की खासी अहमियत है क्योंकि देश में अभी भी 40 प्रतिशत कृषि योग्य क्षेत्र सिंचाई के अंतर्गत है। देश के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान करीब 15 प्रतिशत है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 11, 2012, 15:19

comments powered by Disqus